बच्चों की कहानियां

बच्चों की कहानियां

कहानियां हमे सीख देती है पर बच्चों की कहानियां बच्चों को जीवन के लिए सीख देती है। प्रत्येक कहानी भावों का मिश्रण होती है। हर कहानी में अनेक भाव होते हैं। प्रत्येक कहानी की एक अलग पृष्टभूमि होती है। ये हमे हर माहौल हर परिस्थति में समस्याओं को समझने और हल करने में सहायता करती हैं। हमारी अनेक धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, नैतिक पुस्तकें हैं जिनमें अनगिनत कहानियां हैं। इन कहानियों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को पुरानी पीढ़ी की सीख हस्तांतरित की जाती हैं। सीखने के लिए ये आवश्यक नहीं की वो गलती आप दोहराएं तभी सीखें। दूसरे की गलतियों से सीखने वाले जीवन में जल्दी तरक्की करते हैं।

कहानियां क्यों जरूरी हैं ?

विभिन्न कारणों से कहानियां आवश्यक है :-

  • ऐतिहासिक ज्ञान के लिए
  • सांस्कृतिक समझ के लिए
  • चरित्र निर्माण के लिए
  • प्रेरणा देने के लिए
  • साहित्य की जानकारी के लिए
  • समाज में नैतिकता के लिए
  • कठिन समय में हल के लिए
  • राष्ट्रभक्ति के लिए
  • धर्म की रक्षा के लिए

कहाँ पढ़ें कहानियां

पहले कहानियां दादी और नानी सुनाया करती थीं। आज इस भाग दौड़ के जीवन में समय की कमी है। इंटरनेट क्रान्ति के बाद आज दादी और नानी भी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहीं हैं। बेहतर होगा कहानीवाला की कहानियां पढ़ें और घर के बच्चों को सुनाएँ। अगर बच्चे खुद पढ़ सकते तो उन्हें www.kahanivala.com की कहानियां पढ़ने के लिए प्रेरित करें।

कहानीवाला में अलग पेज है अलग अलग तरह की कहानियों के लिए। हितोपदेश की कहानियां, पंचतंत्र की कहानियां हमे सूझ बूझ सिखलाती हैं। पौराणिक कहानियां हमे धर्म और कर्तव्य परायणता सिखलाती हैं। त्यौहार की कहानियां विभिन्न तरह के त्यौहारों के बारे में बतलाती हैं। भारत की कहानियां भारत माँ के सूर वीरों, भारत के इतिहास, भारत की लोक कथाएं आदि के बारे में बतलाती हैं। नैतिक कहानियां हमे नैतिकता के पाठ पढ़ाती हैं। मज़ेदार कहानियां हमे गुदगुदाती हैं। बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

क्रम संख्याकहानी का नाम
1सिंड्रेला की कहानी
2परियों की कहानियां