तेनाली राम की कहानियां – अदभुत कपड़ा (Tenali Ram Story – Adbhut Kapda)

तेनाली राम की कहानियां (Tenali Ram Story) – अदभुत कपड़ा

तेनाली राम की कहानियां (Tenali Ram Story) हमेशा हमे जीवन में सीख देती हैं।यह एक समय की बात है। विजयनगर में राजा कृष्णदेव राय एक दरबार में बैठे थे। दरबार में एक खूबसूरत स्त्री एक बक्सा लेकर आई। वह मखमली साड़ी, जो बक्से में थी, निकालकर राजा और सभी दरबारियों को दिखाने लगी। साड़ी इतनी खूबसूरत थी कि कोई भी उसे देखकर हैरान रहता था। उसने राजा को बताया कि वह ऐसी ही खूबसूरत साड़ी बनाती है। इस साड़ी को कुछ कारीगरों ने अपनी गुप्त कलाओं से बनाया है। उसने राजा से कहा कि अगर वह उसे कुछ धन दे दे, तो वह भी उनके लिए ऐसी ही साड़ी बना देगी।

महिला की बात का मानना

राजा कृष्णदेव राय ने महिला की बात मान ली और उसे धन दिया। साड़ी तैयार करने के लिए महिला ने एक वर्ष का समय मांगा। बाद में वह राजा के महल में अपने कारीगरों के साथ रहने लगी और साड़ी बनाने लगी। उस महिला और कारीगरों के खानेपीने से लेकर सभी खर्चों का भुगतान राजमहल ही करता था। इसी तरह एक वर्ष निकल गया। फिर राजा ने अपने मंत्रियों को उस महिला के पास भेजा, ताकि वे साड़ी को देख सकें। मंत्री ने कारीगर को देखा तो वह हैरान रह गया। वहां दो कारीगर कुछ कपड़े या धागे के बिना बुन रहे थे।

महिला ने बताया कि उसके कारीगर राजा के लिए साड़ी बना रहे हैं, लेकिन मंत्रियों को कोई साड़ी नहीं दिखाई दी। इस पर उस महिला ने कहा कि यह साड़ी वही लोग देख सकते हैं, जिनका मन साफ है और जिन्होंने जीवन में कोई पाप नहीं किया है। राजा के मंत्री इस बात से परेशान हो गए। उन्होंने बहाना बनाकर कहा कि हाँ हाँ सुन्दर साड़ी है और वहां से चले गए। वे वापस राजा के पास आये और उन्होंने राजा से कहा कि साड़ी बहुत सुंदर है। इससे राजा बहुत खुश हुए।

दरबार में साड़ी का प्रदर्शन

अगले दिन, उन्होंने उस महिला को साड़ी लेकर दरबार में उपस्थित होने का आदेश दिया। अगले दिन, वह महिला अपने कारीगरों के साथ दरबार में आई और उनके पास एक बक्सा था। दरबार में बक्सा खोला और सभी को साड़ी दिखाने लगी। राजा और सभी दरबारी को कोई साड़ी नहीं दिखाई दी, जो सभी को हैरान कर गया। तेनाली राम ने यह देखकर राजा को बताया कि उस महिला ने झूठ बोला है। वह हर किसी को मूर्ख बना रही है।

तेनाली राम (Tenali Ram Story) की बुद्धिमता 

तेनाली राम ने फिर उस महिला से कहा कि वे या दरबार में बैठे किसी भी दरबारी को यह साड़ी दिखाई नहीं देती। बुद्धिमान तेनाली राम की बात सुनकर महिला ने कहा कि यह साड़ी सिर्फ उसी को दिखाई देगी जिसका मन साफ है और कोई पाप नहीं किया है। तेनाली राम ने महिला की बात सुनकर एक योजना बनाई। “राजा चाहते हैं कि तुम खुद उस साड़ी को पहनकर दरबार में आओ और सभी को वह साड़ी दिखाओ,” उन्होंने उस महिला से कहा।“ अब वो महिला तेनाली राम की बात सुनकर राजा से माफी मांगने लगी। उसने पूरी तरह से राजा को बताया कि उसने कोई साड़ी नहीं बनाई थी। वह सभी को बेवकूफ बना रही थी।

राजा को महिला की बात सुनकर बहुत गुस्सा आया। उसे जेल में डालने की सजा सुनाई गई, लेकिन उस महिला ने बहुत विनती की और माफी मांगी, फिर उसे छोड़ दिया। राजा ने तेनाली राम की चतुराई की भी प्रशंसा की।

कहानी की सीख

झूठ या धोखा बहुत दिनों तक नहीं रह सकता। एक दिन सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

आप कहानीवाला में अकबर बीरबल कहानियां को भी पढ़ें।